मंदिर बचाओ आंदोलनम की 29 मई को प्रस्तावित सभा स्थगित, नहीं मिली अनुमति ।
सुदीप्तो चटर्जी "खबरीलाल" (वाराणसी) ::- विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर मंदिरों को तोड़ने और देव विग्रहों का पूजन अर्चन रोके जाने के खिलाफ 29 मई की प्रस्तावित सभा स्थगित कर दी गयी है। प्रशासन ने सभा करने की अनुमति न देने के चलते यह निर्णय लेना पड़ा है। यह कथन है धरोहर बचओ समिति के अध्यक्ष राजनाथ तिवारी का। राजनाथ तिवारी ने आगे बताया कि प्रशासन के इस अदूरदर्शीपूर्ण कार्य के विरोध में ज्योतिष एवं द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती जी महाराज के शिष्य एवं श्री विद्या मठ के प्रभारी स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती मंदिरों के विध्वंस के खिलाफ आंदोलन का अलख जलाये हुए हैं। मंदिर बचाओ आन्दोलनम के क्रम में स्वामिश्री 16 मई से काशी बचाओ, मन्दिर बचाओ यात्रा के तहत काशी के मंदिरों में मत्था टेक रहे हैं और जनता की तरफ से भगवान से माफी मांगते हुए शासन व प्रशासन को सद्बुद्धि देने हेतु प्रार्थना कर रहे हैं।






Comments
Post a Comment